जुम्मे की नमाज़ की बाद हुई हिंसा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस मुस्तैद।

हरिद्वार/लक्सर – हरिद्वार देहात क्षेत्र में जुमे की नमाज शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल में अदा की गई। लकसर और सुल्तानपुर की बड़ी मस्जिदों में 1 बजकर 15 मिनट पर नमाज़ अदा की गई। जबकि कुछ मस्जिदो में 2 बजे नमाज अदा हुई।

यूपी में पिछले जुमे की नमाज बाद असमाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया था। भारी बबाल से देशभर में गलत मैसेज गया था। इसी के मद्देनजर उत्तराखण्ड के हरिद्वार ओर अन्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने जुमे के मौके पर चौकस सुरक्षा व्यवस्था की थी।

ताकि किसी प्रकार की कोई अफवाह अथवा बदअमनी न फेले। हर तरफ प्रशासन की पैनी निगाहें थी। लेकिन नमाज ओर उसके बाद सब कुछ शान्ति पूर्वक ओर ठीक माहौल है।

लकसर की जामा मस्ज़िद के इमाम अबुल कलाम ने भी सभी को आपसी भाईचारा ओर सोहार्ट पूर्ण माहौल बनाकर रखने की अपील है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here