पौड़ी : पौड़ी के राजकीय जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में रजिस्ट्रार की नियुक्त और डिग्री पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में स्थानीय युवाओं और पौड़ी परिसर के छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार को कालेज से हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोलते हुए कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। युवाओं ने आरोप लगाया है कि कालेज में वर्तमान में कार्यवाहक रजिस्ट्रार संदीप कुमार की नियुक्ति फर्जी तरीके से की गयी है इसी के साथ ही डिग्री पर भी संदेह सूचना के अधिकार से मांगी गई सूचना से साफ हो गया है।





