देहरादून- भाऊवाला के जीआरडी वर्ल्ड बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आम आदमी पार्टी ने आज आक्रोश व्यत्त करते हुये स्कूल की मान्यता रद्द करने की माँग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पछवादून जिलाध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि भाऊवाला स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यन्त ही शर्मनाक है और एजुकेशनल हब के नाम से देश भर में जाने-जाने वाले देहरादून पर कलंक है। उन्होंने कहा कि जीआरडी बोर्डिंग स्कूल में घटित इस घटना को आम आदमी पार्टी ने बहुत गंभीरता से लिया है। पुरे घटनाक्रम में साफ व सीधे तौर पर स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही व संदेहास्पद संलिप्तता उजागर हुई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा हर कदम पर घटना को छुपाने-दबाने और आरोपियों को संरक्षण देने का प्रयास किया गया है। दुबे ने कहा कि जाँच में पता चला है कि जीआरडी स्कूल प्रबंधन द्वारा पीड़ित नाबालिग छात्र को भय दिखकर, डरा-घमका कर घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया है जो कि दंडनीय अपराध है ,इसलिए आम आदमी पार्टी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से सरकार से माँग की गयी है कि तत्काल प्रभाव से जीआरडी बोर्डिंग स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्रीे उमा सिसौदिया, मध्यदून जिलाउपाध्यक्ष विपिन खन्ना, पछवादून जिलाउपाध्यक्ष मनोज चैधरी, सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



