Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिलाधिकारी मनुज गोयल एंव केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर...

जिलाधिकारी मनुज गोयल एंव केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया…

रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी मनुज गोयल एंव केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया।
साथ ही उन्होंने कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली। कोरोना पाॅजीटिव मरीजों हेतु तैयार इस सेंटर में सहयोग देने के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी असीमात्मानंद जी महाराज को प्रशासन का सहयोग देने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही स्थानीय स्तर पर लोगों को इससे लाभ प्राप्त होगा।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में यहां पर कोविड पाॅजीटिव मरीजों को रखे जाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि 27 बैड के कोविड केयर सेंटर में रामकृष्ण मिशन आश्रम देहरादून से आए स्वामी असीमात्मानंद और उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। कहा कि वर्तमान में यहां पर 27 बैड का कोविड केयर सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है साथ ही आवश्यकता के अनुसार बैड की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। मानव जीवन में नर सेवा नारायण सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि कोरोना काल को चुनौती के रूप में लेने के साथ ही सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना होगा। कोविड केयर सेंटर में रामकृष्ण मिशन के एक चिकित्सक सहित कुल 35 कार्मिक तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त चिकित्सकों की आवश्यकता पर जिला प्रशासन द्वारा तैनात किया जाएगा। इस अवसर पर असीमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सेवा धर्म के लिए समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हम कोरोना से जंग जीतने में सफल होंगे। इसके लिए सभी को सहयोग करना होगा।
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने इस अभिनव पहल के लिए जिला प्रशासन व रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन के महाराज निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है,साधु-महात्माओ का असली काम ही निस्वार्थ सेवा होता है।साथ ही कोविड से होने वाली मृत्यु को शून्य करने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के सहयोग पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के. शुक्ला, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, रमेश बेंजवाल, गंभीर सिंह बिष्ट, गुप्तकाशी महाविद्यालय के प्राचार्य पी.एस. जगवाण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आविदा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2