पौड़ी- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जनपद के सतपुली के समीप बिलखेत में 19 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली नायर घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
इसके उपरांत उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बिलखेत पौड़ी गढ़वाल में महोत्सव के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों, हासा ( हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स एसोशिएशन) एवं होटल एसोशिएशन के साथ बैठक ली।


