Friday, March 13, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने नगर की विभन्न दुकानों का किया...

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने नगर की विभन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

पौड़ी – जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने सोमबार देर सांय को पौड़ी नगर के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने धारा रोड़ में 2 किराने की दुकान, लोअर बाजार में 1 दुकान तथा धारा रोड़ में शिवम होटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिवम होटल में मिठाई, खानपान के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई।

उपजिलाधिकारी ने धारा रोड़ स्थित शिवम होटल के निरीक्षण के दौरान वहां खाद्य सामाग्री गंदी बिखरी पाई गयी तथा उन्हें ढका नहीं गया था। साथ ही होटल में बासी आटा गूंथा हुआ पाया गया व कढ़ाई में तेल भी खुला पाया गया। उसी तेल को बार-बार खाने में उपयोग करने पर शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

उपजिलाधिकारी ने होटल व्यवसायी को सख्त निर्देश दिये कि होटल में साफ-सफाई के अलावा बासी आटा, तेल, मिठाई का उपयोग न करें। कहा कि दिये गये निर्देशों का उल्लंघन करते हुए दोबारा पाया जाता है तो भारी जुर्माना तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तोल व बाट-माप का समय-समय पर सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी व पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग रोड स्थित सस्ते गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में अत्यधिक सीलन पाई गई जिससे खाद्य सामग्री खराब होने एवं फफूंद लगने की संभावना व्यक्त गयी। साथ ही दुकान में साफ-सफाई नहीं होने, अत्यधिक गंदगी तथा शटर बंद होना पाया गया। इसके साथ ही दुकान में रेट लिस्ट न होने व स्टाक पंजिका अपडेेट नही पाये जाने के कारण उपजिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करने हेतू पूर्ति विभाग को निर्देश दिये।


इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सदर के नेतत्व में राजस्व विभाग व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग रोड़ स्थित शाह फिलिंग पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फिल्टर पेपर जांच, नमी की जांच व डेंसिटी की जांच की गयी। नमी परीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के टैंक में नमी पाई गयी जिस संबंध में इंडियन आयल के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं शौचालय में विशेष सफाई हेतु तथा प्रदूषण जांच केंद्र को चालू करने के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2