Friday, March 13, 2026
Home गैजेट्स जियो लेने से पहले जाने ये छुपी शर्ते ….

जियो लेने से पहले जाने ये छुपी शर्ते ….

jio

रिलायंस जियो 4जी ने देश में फ्री कॉलिंग और इंटरनेट सेवा देने की बात कर रही है। कंपनी के नियम के मुताबिक सेवाए दी भी जा रही है। पर इन लुभावने वादों के पीछे एक पर्दा है। जिसमें कुछ शर्ते है जो जियो 4 जी सर्विस पर लागू होगी। सबकुछ फ्री में देने का दावा करनी वाली जियो सर्विस में असल में कुछ ही फ्री है। और कुछ सर्विस को लेने के लिए आपको जेब भी ढ़ीली करनी पड़ेगी। अगर आप भी जियो लेने जा रहे है तो ये बाते और शर्ते जरूर जाने, कोई बात छुपी न रह जाए….

  1. वॉयस कॉल पूरी तरह फ्री, वॉयस कालिंग के लिए 4G डाटा का कोई चार्ज नहीं लगेगा.
  2. नए ग्राहक 19 रुपए, 129 रुपए और 299 के प्लान को शुरुआत में रिचार्ज नहीं करा सकते हैं. इनमें से ज्यादातर प्लान की वैलिडिटी भी मात्र एक दिन और सात दिन ही है.
  3. सभी प्‍लान में बताया गया है कि रात में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा लेकि‍न ऐसा नहीं है. यहां रात का मतलब सिर्फ तीन घंटे से है जो रात 2 से शुरू हो कर सुबह 5 तक ही रहेगा.
  4.  –  वॉयस कॉल फ्री है, पर वीडि‍यो कॉलिंग फ्री नहीं है. कॉलिंग का यूज आप दिए गए डाटा से ही कर पाएंगे.  फ्री वाईफाई डाटा – प्रीपेड और पोस्‍टपेड प्‍लान में फ्री वाईफाई डाटा केवल रिलायंस जियो के पब्‍लि‍क वाईफाई हॉटस्‍टॉप के जरि‍ए ही काम करेगा. यूजर को रिलायंस जियो वाईफाई ऐप पर लॉग-इन करना होगा. इसके बाद यूजर को वाईफाई हॉटस्‍पॉट की वास्‍तवि‍क लोकेशन की जानकारी मि‍लेगी.
  5. उपभोक्ताओं को टैरिफ प्लान का लाभ 1 जनवरी 2017 से मिलेगा.
  6. पोस्टपेड टैरिफ में भी सभी लागू उचित कर लगेंगे. पोस्टपेड कस्टमर को अपना मासिक मोबाइल फोन बिल जमा करने के लिए ऑटो-डेबिट ऑप्शन का इस्तेमाल करना होगा और अगर वह बिल देने के लिए ई-बिल का प्रयोग करते हैं तो उन्हें 15 फीसदी की छूट मिलेगी.
  7. प्रीपेड वाउचर के नियम व शर्तों में इस बात का उल्लेख है कि यदि अकाउंट बैलेंस 20 रुपए से कम है तो कनेक्‍शन डीएक्‍टिवेट हो जाएगा. अगर आपको रि‍लायंस जि‍यो का नंबर मैंटेन करना है तो बैलेंस 20 रुपए से ज्‍यादा होना चाहि‍ए.
  8. जिओ ऐप की सब्सक्रिप्शन तो अगले साल तक के लिए फ्री है, लेकिन इसे यूज करने के लिए आपको डेटा की जरूरत होगी और इसके लिए आपको पैसे देने होंगे. आप खुद तय कर सकते हैं कि यह फ्री है नहीं. इन ऐप्स को यूज करने के लिए आपके पास जिओ सिम होना जरूरी है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2