Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य दिल्ली जिनपिंग के स्वागत के लिए महाबलीपुरम तैयार, चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी……

जिनपिंग के स्वागत के लिए महाबलीपुरम तैयार, चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंच गए हैं। उनका राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री ईडापड्डी के पलानीस्वामी ने स्वागत किया। वह यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत करेंगे। जिनपिंग और मोदी महाबलिपुरम में दूसरी अनौपचारिक बैठक करेंगे। चेन्नई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं तमिलनाडु की इस महान भूमि में आकर बहुत खुश हूं, तमिलनाडु अपनी महान संस्कृति और आतिथ्य के लिए जाना जाता है। यह बहुत खुशी की बात है कि तमिलनाडु राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी करेगा। मुझे उम्मीद है कि यह अनौपचारिक बैठक भारत-चीन संबंधों को और मजबूत करेगी।’ वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की यात्रा के लिए चीन से रवाना हो गए हैं। वह दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग ममालापुरम (महाबलिपुरम) में कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। शनिवार दोपहर को चीनी राष्ट्रपति नेपाल दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2