
इस बात से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे कि लड़कियों के शादी से पहले पुरुष दोस्तों से शारीरिक संबंध, लिव-इन रिलेशनशिप, आदि की वजह से कई लड़कियों की शादी में रुकावटें आती हैं। अगर शादी के बाद पता चलता है कि लड़की का कौमार्य यानी वर्जिनिटी पहले ही भंग हो चुकी है, तो शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है, जबकि जरूरी नहीं है कि वर्जिनिटी भंग होने का कारण शारीरिक संबंध ही हों। साइंस की तरक्की तो देखिये, इसका हल भी अब डॉक्टरों ने खोज निकाला है। जी हां तमाम लड़कियां अब योनिच्छद की सर्जरी करा कर खोई हुई वर्जिनिटी वापस प्राप्त कर लेती हैं।
वर्जिनिटी वापस लाने के लिये की जाने वाली सर्जरी एक प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी होती है, जिसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। चिकित्सीय रूप से यह सुरक्षित भी है। यही कारण है कि इसका प्रचलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है।
इस ऑपरेशन में मात्र 15 हजार रुपए का खर्च आता है। यदि कोई सर्जन इससे ज्यादा रुपए मांगे तो समझ लीजिये कि वो आपको ठग रहा है, या आपकी मजबूरी का नाजायज फायदा उठा रहा है।