जानिए आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे!

मेष (Aries) : आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे।  बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है।

वृषभ (Taurus)  : आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे।

मिथुन (Gemini) : आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे। आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे।

कर्क (Cancer)  : आज परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। खर्च की व्यवस्था करना कठिन होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे। कुछ नया करने का मन करेगा।

सिंह (Leo)  :  आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा।

कन्या (Virgo): आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

तुला (Libra)  : आज का दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। किसी सूंदर जगह जाने के योग है। आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है।

वृश्चिक (Scorpio) :  आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)  : आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा।

मकर (Capricorn)  : आज आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आप परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी। मित्रों से सुख तथा लाभ की संभावना है। धीमी शुरुआत के बावजूद भी कारोबार में अच्छा लाभ होगा। व्यापारिक लेन-देन में तुरंत निर्णय लेंगे।

कुंभ (Aquarius) : आज आप की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद वह उत्साहवर्धक होगी। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। गृहोपयोगी चीजों में वृद्धि होगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here