जहरीला नाइकः विदेशों मे 60 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

नई दिल्ली। देश में भड़काउ भाषण  देने और लोगों को बरगलाने वाला जाकिर नाइक के विदेशोे के अलग अलग अकाउंट में करोड़ों की सम्पत्ति होने का खुलासा किया है। जांच एंजेसियों के मुताबिक जाकिर के बैंक अकाउंट में पिछले तीन सालों में जी अलग अलग देशो से 60 करोड़ आए है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने पैसों के लेन-देन की जांच की थी और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है – ‘हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह पैसा किस मकसद के उनके खातों में जमा कराया गया।’ हालांकि जांच अधिकारी ने साफ किया कि जिन बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया है वे नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के नहीं हैं बल्कि नाइक के निजी खाते हैं।

जांच अधिकारी का कहना है, ‘हम जाकिर नाइक से इस मामले में पूछताछ कर सकते हैं, हम आय के साधनों, बैंक खातों में पैसा जमा कराने वालों और नाइक के बीच संबंधों की भी पड़ताल करेंगे।’  एक पुलिस अधिकारी के बताया कि आयकर विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। l_109069_105346_updates

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here