Homeराज्यउत्तराखण्डजसपुर में तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे...

जसपुर में तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की मौत।

उधम सिंह नगर/जसपुर – सड़क दुर्घटनाओ का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आयेदिन सड़क दुर्घटना में लोगो की जान जा रही है। एक बार फिर जसपुर में तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया।

जहाँ देर रात जसपुर अफजलगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

वही कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया है कि अवनीश शर्मा 45 वर्ष के एक व्यक्ति थे जो होटल स्वामी थे। बाइक से आते हुए जिनकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी, जिसमे मौके पर उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन कि तलाश की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular