जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं, इसी के मद्देनजर प्रशासन ने पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। 14 अक्टूबर यानि सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद से अगस्त से जारी मोबाइल सेवाओं पर पाबंदी हटा ली जाएगी। इस बात की जानकारी मुख्य सचिव रोहित कंसल ने दी है। रोहित कंसल ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित संगठन घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिबंध घाटी में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया था।