Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 7 लोग घायल…..

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 7 लोग घायल…..

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हरि सिंह हाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह ग्रेनेड अटैक तब हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। घटना के तत्काल बाद ही मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सुरक्षबलों की टीम मौजूद है। सुरक्षाबल ग्रेनेड अटैक के बारे में पड़ताल कर रहे हैं। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2