Homeराज्यउत्तर प्रदेशजम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी में मसूद अजहर का भाई, 15 आतंकियों...

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की तैयारी में मसूद अजहर का भाई, 15 आतंकियों के साथ Pok में दिखा……

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर को देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अजहर के साथ 15 प्रशिक्षित आतंकी भी हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन सभी 15 आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं हाल ही में सरकार की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक एडवाइजरी जारी की गई थी और अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इब्राहिम अजहर अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग अलग आतंकी कैंपों में देखा गया है। पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इन आतंकी गुर्गों की ट्रेनिंग हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी 15 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular