Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, सीएम धामी ने...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, सीएम धामी ने जताया शोक।

नैनीताल – जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद हो गए। इस खबर के बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजौरी में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद हो गए। कल शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में संजय शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। संजय बिष्ट नैनीताल जिले के रामगढ़ के हली गांव के रहने वाले थे।

15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटे थे संजय

संजय की शहादत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया है। संजय साल 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे। मंगलवार रात ही परिजनों से उनकी बात हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुछ समय पहले घर आए थे और 15 दिन पहले ही पोस्ट पर वापस लौटे थे। संजय बिष्ट 19 कुमाऊँ 9 पैरा में तैनात थे।

सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद होने पर ट्वीट कर कहा कि नैनीताल जनपद के रातीघाट निवासी वीर जवान संजय बिष्ट के जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2