Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग की सड़कों पर दिखे NSA अजीत डोभाल, लोगों से की...

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग की सड़कों पर दिखे NSA अजीत डोभाल, लोगों से की बातचीत, ईद के लिए लगी भेड़ों की मंडी भी गए…….

कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मास्टर कार्ड माने जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ग्राउंड मैनेजमेंट जारी है। लगातार तीसरे दिन वे कश्मीर के लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बातें कर रहे हैं। अनंतनाग से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल, अनंतनाग पहुंचे अजीत डोभाल ने बच्चों और बड़ों से भी मुलाक़ात की है। उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से वर्तमान स्थिति पर चर्चा की है। वे घाटी में रह रहे लोगों के बीच केंद्र सरकार के इस फैसले के प्रति भरोसा जगा रहे हैं। अजीत डोभाल के साथ मौके पर कोई भारी लाव लश्कर नहीं दिख रहा है। वे अधिकारी की तरह लोगों से मिल रहे हैं और बातें कर रहे हैं। उनके इर्द-गिर्द वहां के स्थानीय लोग दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद सबसे पहले अजीत डोभाल ही स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू और कश्मीर पहुंचे थे। उन्होंने वहां के लोगों के साथ बिरयानी भी खाई थी। ये तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं।इसके अगले दिन भी डोभाल घाटी में पहुंचे थे। उन्होंने घाटी में तैनात सुरक्षा बलों के साथ भी दोपहर का भोजन किया था। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की थी और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया था। डोभाल ने शोपियां में आम लोगों के साथ खाना खाया था। इसके बाद श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में लोगों से बात भी की थी। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल मोदी सरकार में कैबिनेट रैंक की हैसियत रखते हैं। सुरक्षा के मसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजीत डोभाल पर भरोसा करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2