Homeराज्यउत्तराखण्डजमीनी विवाद को लेकर वृद्ध व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों...

जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने शव को लेकर चौकी का घेराव कर उचित कार्यवाही की मांग की।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज तहसील के शक्तिफार्म में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या कर ली। वृद्ध व्यक्ति का शव उसके ही घर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा टैगोर नगर निवासी पंचानन मजूमदार का लंबे समय से अपने पड़ोस की महिला के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। वही परिजनों का आरोप है कि बीते गुरुवार को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी महिला ने अपने दोनों पुत्र के साथ मिलकर उसके झोपड़ी में आग लगा दी थी जिससे उसका सारा सामान जलकर राख हो गया।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर दो-तीन माह पूर्व भी उसके घर में आग लगाई थी। इस दोनों घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी जिस पर पुलिस की कार्यवाही की जारी है। बावजूद इसके पड़ोसी महिला ने अपने दोनों पुत्रों संग मिलकर वृद्ध व्यक्ति को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित करती रही। जिससे तंग आकर वृद्ध पंचानन मजूमदार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

वही परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने के के लिए शव को लेकर चौकी का घेराव कर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular