Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला पर हाथी ने हमला कर...

जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला पर हाथी ने हमला कर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती।

पौड़ी/कोटद्वार – उत्तराखंड के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

साथी महिलाओं के चिल्लाने पर भागा हाथी

इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2