Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल में चारा पत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला,...

जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, तीन घायल।

पौड़ी/कोटद्वार – उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान लक्ष्मी चौधरी(48) पत्नी सुनील चौधरी की जान चली गई। वहीं, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार और अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश घायल हो गईं। घायलों का इलाज चल रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular