Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में पड़े 3898 वोट, एसजीआरआर में पड़े कुल 1080...

छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में पड़े 3898 वोट, एसजीआरआर में पड़े कुल 1080 वोट, डीबीएस कॉलेज में 60 प्रतिशत वोटिंग……

देहरादून- उत्तराखंड के 121 महाविद्यालयों में से 113 में आज छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। इसके बाद गणना शुरू हो गई। इसके बाद आज ही मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिसमें एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं मतदाता के रूप में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। प्रदेश में 104 सरकारी एवं 17 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय हैं। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। वहीं छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।

दोपहर दो बजे देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में मतदान अंतिम चरण में पहुंचा और ढाई बजे संपन्न हो गया। डीएवी में कुल 3898 वोट पड़े। इस बार डीएवी में मतदान प्रतिशत कम रहा। डीबीएस में भी मतदान गिरा है। दो दिन पहले हुए झगड़े का असर माना जा रहा है। वहीं दोपहर दो बजे तक डीबीएस कॉलेज में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद यहां गणना शुरू हुई। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी दो बजे मतदान खत्म हो गया। यहां कुल 1080 वोट पड़े। एमकेपी में 917 वोट पड़े। कई साल के बाद यहां पोलिंग बढ़ी। रायपुर डिग्री कॉलेज में 994 में से 561 ने ही वोट डाला। एमपीजी कॉलेज मसूरी में चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी द्वारा हूटिंग करने पर मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने छात्र नेताओं को लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने की दी हिदायत दी।

हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कॉलेज में दोपहर दो बजे चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अमन कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए। महिला विद्यालय में मतदान जारी रहा। कॉलेज प्रबंधन ने चुनाव को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए। वहीं इस बार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कैंसिल किए गए हैं। लोहाघाट पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का सपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। यहां एबीवीपी के सभी निर्वाचित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही रैली को रोकने के दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस में तीखी झड़प हो गई। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र संघ के चुनाव में 35 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 9047 में से केवल 3194 वोट पड़े।

अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर मे 54.67 की वोटिंग हुई। नैनीताल के डीएसबी परिसर में कुल 5134 छात्र-छात्राओं में से 2802 छात्र-छात्राओं ने मतदान में हिस्सा लिया। रामनगर कॉलेज में कुल 4547 वोटों में से 2961 मत पड़े। लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्र संघ चुनाव दो बजे संपन्न हो गया। 1091 छात्र संख्या में 889 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2