Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश छलका दर्द, यूं गुनगुनाया कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों...

छलका दर्द, यूं गुनगुनाया कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों क्या…

shivpal-yadav_650x400_81483329763

“समाजवादी पार्टी में सब ठीक है”, कहने का दावा करने वाले शिवपाल यादव अब कुछ ठीक नही नजर आ रहे। पार्टी के अध्यक्ष से हटा दिए जाने का बाद शिवपाल का दर्द कुछ ऐसे झलका कि उन्होंने उसे गीत के कुछ बोल गाकर जाहिर कर दिया।

सपा में चल रही उठा पटक के बीच शिवपाल यादव एक पांच सितारा होटल में पत्रकारों के साथ नए साल के जश्न में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गायक से एक पुरानी हिन्दी फिल्मी गाना गाने की फरमाइश की. कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या… और फिर खुद भी इस गीत को गुनगुनाने में शामिल हो गए… गीत के जरिए सपा की राजनीति में उनका दर्द झलकने लगा..
कुछ महीने पहले भी समाजवादी पार्टी की घटनाओं पर शिवपाल ने कहा था कि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ नहीं मिलता, लेकिन कुछ लोगों को विरासत के कारण सबकुछ मिल जाता है. इसके बावजूद उन्हें कोई परवाह नहीं क्योंकि समाज सेवा में बहुत सुकून है और वह समाज सेवा से पीछे नहीं हटेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2