चोरी की 2 बाइकों के साथ पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/जसपुर – जसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर चौकी क्षेत्र के पूरनपुर गांव से एक बाइक चोरी हो गई थी पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया है।

बता दे कि पुलिस की गिरफ्त में चारो आरोपी मधुर, रितिक विश्नोई, गुर सेवक और शुभम है। जो उत्तरप्रदेश के जनपद मुरादाबाद और बिजनोर के रहने वाले है। जिन्होंने जसपुर के गांव पूरनपुर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते इनके पास से चोरी की गई बाइक व घटना में प्रयोग की गई बाइक और इनके पास से तमंचे व चाकू भी बरामद किए है।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाइक चोरी का एक मामला सामने आया था। जिसमे कल चेकिंग के दौरान चोरों को बाइकों के साथ व इनके पास से तमंचे व चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here