सीबीआई ने पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश में बदले की भावना से काम हो रहा है। देश ने लोकतंत्र की हत्या होते हुए देखी। सुरजेवाला ने कहा, ‘भाजपा ने सीबीआई और ईडी को बदले की कार्रवाई करने वाले विभाग में बदल दिया है। यह लोकतंत्र की हत्या है, अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। हम देख रहे हैं कि किस तरह से एक भाजपा सरकार इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए काम कर रही है। 40 साल का सार्वजनिक जीवन जीने वाले व्यक्ति पर अपनी बेटी की हत्या की आरोपी के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।’



