Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारों धामों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों...

चारों धामों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।

इससे बर्फ जमा होने और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2