Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चमोली जिले के गोपश्वर में दर्दनाक हादसा, बारात का वाहन खाई में...

चमोली जिले के गोपश्वर में दर्दनाक हादसा, बारात का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत…..

चमोली- चमोली जिले के गोपेश्वर में एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दोपहर सवा दो बजे हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वाहन में नौ लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। यहां घाट विकास खंड के मटई गांव से गोपेश्वर आ रहा एक बारात का वाहन बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतक राय सिंह कठैत (65) और देवी प्रसाद नौटियाल (70) ग्राम मटई के निवासी हैं। अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों और राहत बचाव टीम ने मृतक और घायलों को खाई से निकाला।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2