Homeराज्यउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भरा नामांकन।

चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भरा नामांकन।

चंपावत – उत्तराखंड चंपावत उपचुनाव के आखरी दिन कांग्रेस महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विपक्ष खड़ी है। आज निर्मला गहतोड़ी के नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी, जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को सयोजक बनाया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबित पार्टी प्रत्याशी की विजय को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ट नेताओं समेत विधायकों को जिम्मेदारी सौंपेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular