Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय चंद्रयान-2: मॉरिशियस के प्रधानमंत्री ने इसरो और सरकार को दी शुभकामना…..

चंद्रयान-2: मॉरिशियस के प्रधानमंत्री ने इसरो और सरकार को दी शुभकामना…..

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के भारत के सपने को झटका जरूर लगा है लेकिन पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम कर रहा है। बेशक हमारा लैंडर व्रिक्रम चांद से सतह पर उतरने से पहले संपर्क टूट गया मगर मिशन को पूरी तरह से खत्म नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ऑर्बिटर सफलतापूर्वक चांद के चक्कर लगा रहा है। इस मिशन पर भारत के साथ ही दुनिया की नजरें गड़ी हुई थी। सभी इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसी बीच मॉरिशियस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और इसरो की टीम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने की उनकी कोशिश के लिए बधाई देना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन दुनिया भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिए तत्पर हैं।’

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2