Homeराज्यउत्तराखण्डग्लिसरीन चोरी के आरोप में शातिर कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार - चोरी के...

ग्लिसरीन चोरी के आरोप में शातिर कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार – चोरी के पैसे से चले गए गोवा घूमने।

हरिद्वार – रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाड़ी पर स्थित सविता ऑर्गेनिक कंपनी में हुई ग्लिसरीन चोरी का भगवानपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें उन्होंने दो कंपनी कर्मचारियों सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

भगवानपुर थाने में प्रेस वार्ता के दौरान थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि वादी भारत खन्ना के द्वारा सविता ऑर्गेनिक्स कंपनी में हुई ग्लिसरीन चोरी के संबंध में दो नामजद कंपनी के ही कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर दी गई थी। जिसमें पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों कंपनी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले एक अन्य अभियुक्त को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया ग्लिसरीन भी बरामद किया गया है।

थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं जो ग्लिसरीन के ड्रम से ग्लिसरीन निकालकर उसमें पानी भर देते थे और फिर उसको बंद कर देते थे।

वहीं आरोपियों के द्वारा बताया गया कि बेची गई ग्लिसरीन के पैसों से वह गोवा घूमने चले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular