HomeEDUCATIONग्रेजुएट करें स्टेट कोऑर्डिनेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, सैलरी 90...

ग्रेजुएट करें स्टेट कोऑर्डिनेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, सैलरी 90 हजार प्रतिमाह

प्रोजेक्ट डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (Project Development India Limited – PDIL) ने स्टेट कोऑर्डिनेटर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 मार्च, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास देश के किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय या संस्थान से B.E./ B.Tech./ ग्रेजुएशन डिग्री/ कंप्यूटर डिप्लोमा होनी चाहिए.

वेतनमान:
इन पदों पर नियुक्ति के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रुपये 90000/- वेतन प्रतिमाह दिए जायेंगे.

चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन:
प्रोजेक्ट डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (Project Development India Limited -PDIL) में स्टेट कोऑर्डिनेटर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी PDIL की वेबसाइट www.pdilin.com या www.fert.nic.in पर  लॉग-इन कर 5 मार्च, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों और के लिए https://psu.shine.com/media/uploads/state_coordinator_1.pdf पर विजिट करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular