Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर गरमाई सियासत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत...

गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर गरमाई सियासत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरोध में उतरी कांग्रेस।

देहरादून – उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों गोडसे को लेकर सियासत खूब गरमाई हुई है बता दें कि बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते दिन एक बयान दिया था, त्रिवेंद्र ने अपने बयान में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है।

साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर बवाल मचा है। यूपी के बलिया में दिए एक बयान में उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया, जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नाथूराम गोडसे के काले इतिहास को एक षड्यंत्र के तहत बदलना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है आपको बता दें यूथ कांग्रेस के नेताओं ने देहरादून के विधानसभा पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास का घेराव करने की कोशिश की लेकिन विधानसभा के पास पुलिस द्वारा बेरिकेटिंग लगाकर यूथ कांग्रेस के नेताओं को रोक दिया गया। कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा के सामने त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ खुल हल्लाबोंल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2