देहरादून। मुख्यमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचे हैं। गैरसैंण पहुँच कर सीएम ने सबसे पहले भराड़ीसैंण स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश के खुशहाल भविष्य और कोरोना काल संकट से सफलतापूर्वक उभरने की मनोकामना की। उनके साथ राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।


