देहरादून- देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्लाइट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पिथौरागढ़ गए हैं, जबकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के साथ इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए दून के लिए रवाना हो गये है। आज गृहमंत्री राजनाथ सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से जौलीग्रांड पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पर्यटन मन मंत्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरबंस कपूर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।


