हरिद्वार- हरिद्वार से हरियाणा की ओर जा रही बस में कांवड़ियों ने तोड़फोड़ की। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को मौके से हटाकर बस को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे हरियाणा डिपो की एक बस हरिद्वार से पानीपत की ओर जा रही थी। जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल के पास पहुंची तो उसकी साइड एक सड़क से जा रहे कावड़िया को चोट लग गई। इससे कावड़िये गुस्से में आ गए। उन्होंने बस में लाठी-डंडों से वार कर तोड़फोड़ की। बस में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिलने पर मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस कांवड़ियों को समझा-बुझाकर उनका गुस्सा शांत करते हुए कांवड़ियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बस को अपने कब्जे में ले लिया।



