
खटीमा-गीता पुष्कर धामी ने खटीमा में तिगरी से थारू तिगरी तक 1.6 किमी मोटर मार्ग पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य (स्वीकृत लागत 48.11 लाख) का शुभारंभ किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय लोगों के साथ वृक्षारोपण किया गया।
ग्राम नगरा तराई स्थित आवास पर प्रतिदिन की भांति आगंतुकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और विभिन्न संगठनों(आंगनबाड़ी,बीपीएड, हिन्दू जागरण मंच) द्वारा मांगपत्र दिए। उपस्थित लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास किए गए।



