Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड गरीबों के चेहरे पर मुस्कान विकास का माध्यम

गरीबों के चेहरे पर मुस्कान विकास का माध्यम

देहरादून। ऋषिकेश कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान से ही प्रदेश का विकास होगा। इस बीच आज विधानसभा अध्यक्ष ने 150 जरुरतमंद गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये।
विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड विधनसभा अध्यक्ष विवेकाधीन राहत कोष से लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि बेसहारा, अस्वस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चेक के माध्यम से वितरित की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ऋषिकेश विधनसभा क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि मैं जनता के सेवक के रुप मे काम कर रहा हूं। श्री अग्रवाल ने जनता से विकास में सहयोग की अपेक्षा की।
कार्यक्रम का संचालन कविता शाह ने किया। श्री शम्भू पासवान एवं श्रीमती अनिता मंमगाई ने अपने विचार रखे। मौके पर प्रमुख कार्यकर्ता शिवकुमार गोतम सुमित पंवार, ऋषि गुप्ता, अक्षत जाटव, अरुण बडोनी, मनोज ध्यानी, श्रीमती संगीता, नरेन्द्र रावत, संजीव चौहान, राजू शर्मा अमन कुकरेती आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2