गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं….

देहरादून– उत्तराखंड में 70वां गंणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी देहरादून में मुख्य समारोह परेड मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने राजभवन में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास की कामना की और जनता से संविधान का सम्मान करने की अपील की।5 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ध्वजा रोहण किया। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here