Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश खुशखबरी: 21 नवम्बर को याेगी सरकार को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट’ अवार्ड……

खुशखबरी: 21 नवम्बर को याेगी सरकार को ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट’ अवार्ड……

मत्स्य संरक्षण और संवर्द्धन को बढ़ावा देने के उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद ने मैदानी राज्यों (इनलैंड स्टेट) की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश का तमगा दिया है। राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारी पी. चेलापति ने प्रमुख सचिव मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास भुवनेश कुमार को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश चुने जाने की जानकारी देते हुए बधाई दी है। बोर्ड में तीन श्रेणियों में बेस्ट स्टेट का चुनाव का चुनाव किया है। समुद्र के किनारे के राज्यों में उड़ीसा, पहाड़ी व उत्तर पूर्व के राज्यों में असम तथा मैदानी राज्यों (इनलैंड स्टेट) की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को ‘बेस्ट स्टेट’ चुना गया है। इसके लिए 21 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व प्रताप चंद्र सांरगी द्वारा पुरस्कार के रूप में ₹10 लाख, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा। बता दें कि मछली उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है। प्रदेश सरकार मत्स्य पालन के व्यावसायिक महत्व के दृष्टिगत प्रोत्साहन के लिए अनेक नीतिगत प्रयास कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2