Tuesday, March 10, 2026
Home बॉलीवुड खामोश हो गई वह रौबदार आवाज…नही रहे ओमपुरी

खामोश हो गई वह रौबदार आवाज…नही रहे ओमपुरी

om-puri

अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 66 साल के थे. ओमपुरी न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री की उपाधि दी गई और उन्होंने ‘आरोहण’ और ‘अर्धसत्य’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था.

ओमपुरी ने कॉमिडी से लेकर गंभीर किरदारों को बखूबी निभाया। आक्रोश, आरोहन, अर्धसत्य, माचिस उनकी उन फिल्मों में है जिन्होंने हर शख्स के दिल को छुआ। उनका अभिनय काबिलेतारीफ रहा है। वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके थे।

ओमपुरी आवाज के धनी थे। कई डॉक्युमेंट्री और फिल्मों में उनकी आवाज को शामिल किया गया और इसी के बूते उन्होंने उसे एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। पीएमओ ने ओम पुरी के निधन पर दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2