Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज के लिए पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी और...

खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज के लिए पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी और नुग्शी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया रवाना…….

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास से दुनिया की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज में प्रतिभाग के लिए जा रही उत्तराखंड की पर्वतारोही ताशी एवं नुग्शी की टीम को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के लिए दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी। फिजी में 9 सितंबर से 21 सितंबर तक इको चैलेंज के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं। 675 किमी की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी होंगी। ये सभी एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों एवं समुद्र के जरिए होंगी। इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं। उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगता में भाग ले रहे हैं। इस टीम के मैनेजर रिटायर्ड कर्नल वी. एस.मलिक हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा धन सिंह रावत, विधायक गणेश जोशी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2