
कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सीमांत क्षेत्र खटीमा मे विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा किये जा रहे हैं कार्यों के लिए अस्पताल प्रबंधन,स्थानीय लोगों और समाजसेवियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स का विधायक द्वारा उत्साहवर्धन और सम्मान किया गया। नागरिक चिकित्सालय खटीमा में संचालित 50 बेड के कोविड केयर वार्ड से लगातार कोविड संक्रमण से स्वास्थ्य लाभ लेकर लोग प्रतिदिन अपने घर जा रहे है।



