मेरा नाम आंचल कोहली पांधी है, अब निश्चित रूप से ‘लेट अंचल पांधी क्योंकि मैं कुछ दिन पहले ही मर गयी थी हिमाचल टाइम्स अख़बार के मालिक राहुल पांधी मेंरे पति हैं। उनका दावा है कि उन्होंने मुझे पसिफ़िक हिल्स देहरादून के अपने अपार्टमेंट में मृत पाया ।
फ्लैट # डी -104 के एक कमरे में , जब मैंने प्लास्टिक की बाल्टी पर कदम रखने के बाद छत के पंखे से फंसी लगा ली । उन्होंने पुलिस को बताया कि मैं व्यवसाय में नुकसान के कारण बहुत निराश हो गयी थी ।
मेरे परिवार अलग राय है वे सोचते हैं, और यही उन्होंने अपनी एफआईआर में लिखा है, कि मेरी हत्या कर दी गई हैं। उनके पास उनके अपने कारण हैं ।
जी हाँ, कुछ ऐसा ही आजकल सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है, और आँचल पांधी के लिए न्याय की मांग भी की जा रही है, अब तक आपको वैसे पता तो चल ही गया होगा की अंचल पांधी के पति अंग्रेजी दैनिक हिमाचल टाइम्स के मालिक है, और आंचल पांधी की संदिग्ध हालातों में हुई मौत के मामले में पुलिस अब तक कोई खास लीड नहीं ले पाई है। वहीं आंचल पांधी के पिता ने अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर डाली है।
आंचल पांधी की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे वाले दिन उनके अपने घर में ही मौत हो गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आंचल ने ख़ुदकुशी की है लेकिन आंचल के माएके वालों का आरोप है कि आंचल के पति राहुल पांधी ने ही उसे मार कर फंदे के सहारे लटका दिया।
पुलिसिया कार्रवाई से अंसतुष्ट आंचल के घर वालों ने अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। आंचल के घर वालों को यकीन है कि पुलिस इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपी राहुल पांधी का साथ दे रही है।
बता दे की आंचल के घर वालों ने कई ऐसे सबूत पेश किए है जिनके आधार पर वो दावा कर रहें हैं कि राहुल पांधी ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। अब देखना यह होगा की क्या मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस मामले में न्याय दिलाने के लिए आँचल के मायके वालो की मदद करेंगे।




