बड़ी खबर : साध्वी के साथ यौन शोषण में दोषी डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई गई है. सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने गुरमीत राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई है इसे पहले जज जगदीप सिंह को विशेष विमान में पूरी सुरक्षा के साथ रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया. दोनों पक्षों के वकील ने जज के सामने अपना-अपना पक्ष रखा. इस दौरान बाबा रहीम चुपचाप खड़ा रहा और वकीलों की दलील सुनता रहा.लेकिन जब सुनवाई पूरी हुई और राम रहीम की सजा का एलान हुआ तो राम रहीम के आंसू निकल आए और वो खूब रोया. रोते हुए राम रहीम ने जज से माफी भी मांगी. राम रहीम बोला कि मुझ पर रहम कीजिए जज साहब.कोर्ट में कब कब क्या हुआ
सुनवाई शुरू होते ही जस्टिस जगदीप सिंह ने सीबीआई और बचाव पक्ष को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया….सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस बताते हुए बाबा को उम्रकैद की सजा की मांग की…. सीबीआई के वकील ने राम रहीम को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की क्योंकि जिस वक्त दुष्कर्म हुआ उस वक्त साध्वी नाबालिग थी…
वंही बचाव पक्ष ने नरमी की मांग करते हुए तर्क दिया कि राम रहीम सामाजिक कार्य करते हैं. अनाथ बच्चों की परवरिश करते हैं, स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा ले चुके हैं . बचाव पक्ष ने राम रहीम के सेहत का हवाला देते हुए कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए नरमी बरती जाए.
दोनों पक्षों की बहस के दौरान राम रहीम चुपचाप हाथ जोड़े खड़े रहे…. जस्टिस जगदीप के फैसला सुनाने के बाद राम रहीम रोने लगे और रहम की भीख मांगने लगे.
इधर, 25 अगस्त को अदालत के फैसले के बाद हुई हिंसा आज फिर से न भड़के इसको देखते हुए पंजाब—हरियाणा समेत 6 राज्यों में हाईअलर्ट है. हरियाणा के सभी स्कूलों में छुट्टी है. सिरसा, पंचकूला और रोहतक में इंटरनेट सेवा 29 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक स्थगित हैं. रोहतक में किसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए हैं.
अगर आपको हमारी खबरे अच्छी लगे तो हमारे फेसबुक पेज पर लाइक कर शेयर जरूर करे



