देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। वहीं देशभर में 71 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार देर रात तक संक्रमित मरीजों की संख्या 724 दर्ज की गई।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह बताई। मंत्रालय के मुताबिक अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को मंत्रालय की ओर से संक्रमित मरीजों की संख्या 724 बताई गई है।



