देहरादून- कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। वहीं बात अगर राजधानी देहरादून की करे तो पहले दिन लॉक डाउन पूरी तरह बेअसर दिखा। पुलिस द्वारा कडी सुरक्षा के बावजूद बड़ी तादात में लोग घरों से भर निकले।
इस दौरान पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए कईयो को के चालान काटे और कई गाड़िया सीज़ की। हल्की इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद दिखाई दिए। बस केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी रही। वही डीएम आशीष श्रीवास्तव ने जनता से अपील की कि हमारे लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें, और लाॅकडाऊन के दौरान घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें।



