Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है इसी के चलते...

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है इसी के चलते रुद्रपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया……

कोरोना वायरस को लेकर रुद्रपुर के जिला पंचायत सभागार में कुमाऊं स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से प्रशिक्षण लेकर लौटे एसीएमओ डॉक्टर ऊषा जंगपांगी, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर गौरव अग्रवाल और डॉक्टर एमके तिवारी ने कुमाऊं भर से पहुंचे चिकित्सकों और आरआरटी के दल को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे डाक्टरो की टीम द्वारा सभी को कोरोना से सम्बंधित जानकारियां और बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही किसी व्यक्ति पर कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर क्या क्या एतिहात बरतने की जरूरत है इसकी भी जानकारी दी गयी। एसीएमओ ने कहा कि कोरोना वाइरस को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है उन्होंने कहा अल्कोहल से कोरोना वाइरस नहीं होता यह भ्रम है। उन्होंने लोगो से स्वछता रखने और कोई भी कोरोना वाइरस के संकेत मिलने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की भी सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले और कुमाऊं में स्वास्थ्य विभाग  कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए  आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2