कोरोना वायरस: ऋषिकेश एम्स में आए दो और संदिग्ध मामले…..

ऋषिकेश- ऋषिकेश एम्स में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले पहुंचे हैं। दोनों लोगों के नमूनों को अभी प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाना है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रविवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले आए हैं। अब तक सात संदिग्ध मामले यहां पहुंचे हैं। इनमें चार ओपीडी और आईपीडी में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन की रिपोर्ट नकारात्मक, एक लंबित, एक को कम संदेह के कारण परीक्षण नहीं किया गया और दो नमूने अभी प्रयोगशाला में भेजे जाने हैं। बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं। बताया कि नकारात्मक रिपोर्ट और संगरोध के बाद एक को छुट्टी दे दी गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here