कोरोना के हालात को देखते हुए डीएम अपने जिलों में लगा सकेगें कर्फ्यू,शासनादेश हुए जारी….

देहरादून- उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस कोविड-19 के प्रकोप को कम करने के लिए सरकार दिन प्रतिदिन सख्ती बरती जा रही है।इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर कोविड-19 की दूसरी लहर के रोकथाम के संबंध में सामाजिक आयोजनों और शादियों में केवल 50 व्यक्तियों की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया है इसके अलावा राज्य के सभी जिला अधिकारी अपने स्तर पर जिलों में कर्फ्यू लगाने या कड़े नियम लागू करने के लिए अधिकृत कर दिए गए हैं। इसके अलावा स्वयं के द्वारा जिन लोगों ने आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया है उनकी रिपोर्ट आने तक वह स्वयं को आइसोलेट करेंगे तथा कोविड-19 के नियमों का पूर्ण का पालन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here