
दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए आज दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है लिहज़ा दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह पांच बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली में बीते सोमवार से एक हफ्ते के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, जिसकी अवधि 26 अप्रैल सुबह पांच बजे खत्म होनी है।



