Thursday, March 12, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कोबरा का शिकार हुई 12 वर्षीय बच्ची, मौत।

कोबरा का शिकार हुई 12 वर्षीय बच्ची, मौत।

नैनीताल/रामनगर – नैनीताल जिले में रामनगर के ग्राम गोरखपुर बेड़ाझाल में आज सुबह एक 12 साल की बच्ची खुशी को कोबरा ने डस लिया। घटना उस समय की है जब खुशी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी।

कोबरा के काटने के तुरंत बाद परिजन खुशी को बाजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां खुशी ने दम तोड़ दिया। रामनगर की गोरखपुर बेड़ाझाल के भुवन चंद्र की 12 वर्षीय बेटी खुशी को कोबरा ने काट लिया। घटना के समय खुशी स्कूल के लिए तैयार हो रही थी। बताया जा रहा है कि सांप दरवाजे के पीछे छिपा था। खुशी के परिजन तुरंत खुशी को लेकर अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद सांप को पकड़ने के लिए रामनगर से सेव द स्नेक सोसाइटी की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ा। वहीं, इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2